Saturday, July 30, 2022

मुख्यमंत्री  के निर्देशों पर पंजाब सरकार द्वारा किसानों को 100 करोड़ रुपए जारी

 

सरकारी चीनी मिलों के बचे बकाए 15 सितम्बर तक अदा किए जाएंगे

चंडीगढ़, 30 जुलाई:  


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की किसानों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने की दृढ़ प्रतिबद्धता के अंतर्गत राज्य सरकार ने आज गन्ना-किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपए जमा कर दिए हैं।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शूगरफैड द्वारा आज गन्ना-किसानों के खातों में फंड ट्रांसफर किए गए।   

शूगरफैड द्वारा गन्ना-किसानों को अदा की जाने वाली बकाया राशि अब 195.60 करोड़ रुपए है। इसमें से 100 करोड़ रुपए इस साल 31 अगस्त तक अदा किए जाएंगे और बाकी 95.60 करोड़ रुपए की अदायगी 15 सितम्बर तक कर दी जाएगी।  

इसके बाद अजनाला, बटाला, बुढ्ढेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर में सरकारी मलकीयत वाली 9 चीनी मिलों का कोई बकाया नहीं होगा। गौरतलब है कि इस 100 करोड़ रुपए की अदायगी के साथ सरकार गन्ना-किसानों को 619.62 करोड़ रुपए की बकाया गन्ने की अदायगी में से 424.02 करोड़ रुपए पहले ही अदा कर चुकी है। यह अदायगियाँ 2021-22 सीजन की हैं।  

प्रवक्ता ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार यह सुनिश्चित बनाने के लिए सहृदय प्रयास कर रही है कि 2022-23 के आगामी गन्ने के सीजन से पहले किसानों की बकाया अदायगियाँ बिना किसी देरी के कर दी जाएँ।

-----------------

No comments:

Post a Comment

ਭੂਮੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸੁਧਾਰ ਅਤੇ ਯੂਰੀਏ ਦੀ ਸੰਜਮ ਨਾਲ ਵਰਤੋਂ ਸਬੰਧੀ ਲਗਾਇਆ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ

ਸੰਗਰੂਰ, 21 ਜਨਵਰੀ ( Only Agriculture ) - ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਲੁਧਿਆਣਾ PAU ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਕ ਪਸਾਰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਫਾਰਮ ਸਲਾਹਕਾਰ ਸੇਵਾ ਕੇ...